सपा सरकार आने पर आजम पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जायेंगे : अखिलेश यादव

सपा सरकार आने पर आजम पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जायेंगे : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा सरकार आने पर सांसद आजम खां पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जायेंगे। कानूनी तौर पर भी मदद की जाएगी और आंदोलन भी किया जाएगा। अखिलेश यादव ने सांसद आजम खां और उनके करीबियों को भरोसा दिया है कि मुकदमों से डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। सपा सरकार आने पर इन्हें वापस लिया जाएगा। पार्टी आजम खां के साथ है। हर संभव मदद की जाएगी। कानूनी तौर पर भी मदद की जाएगी और आंदोलन भी किया जाएगा।

सपा सांसद आजम की हिमायत में दो दिवसीय दौरे पर रामपुर आए अखिलेश यादव ने हमसफर रिसॉर्ट में रात गुजारी। दिन निकलते ही उन्होंने यहां उलेमा, वकीलों, पुलिस द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किए गए परिजनों से मुलाकात की। यहां बाहर से आए सपा नेताओं से मिले और दोपहर बाद वह जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। वह यूनिवर्सिटी में घुसे तो विवि की दीवार से लगे आलियागंज के ग्रामीणों ने छतों से काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिलेश सीधे प्रशासनिक भवन पहुंचे। वहां मीडिया से बात की। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें बहुत सारी एफआईआर की कॉपी मिली हैं, लेकिन इनसे समाजवादी डरने वाले नहीं हैं। सियासी लड़ाई भी लड़ी जाएगीञ जेल जाने को भी तैयार हैं। सरकार जेल बनाए। सपाई जब जेल जायेंगे तो जेल छोटी पड़ जायेंगी। सबसे ज्यादा मुकदमें रामपुर के लोगों पर किए गए हैं। खूब मुकदमे करोञ इतने करो कि कागज कम पड़ जाए। उन्होने कहा  कि मोदीजी देश को कहां ले जाना चाह रहे हैं। जालौन में गांधी जी की मूर्ति तोड़ दी, भीड़ तंत्र लगातार हावी है। नए कानून टै्रफिक टेरेरिज्म सा नजर आ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था बद से बदहाल है। देश में आर्थिक मंदी है। जीडीपी कहां से कहां पहुंच गई। ऐसे अच्छे दिन लाएंगे। कहा कि 370 हटा दी, उससे देश की दुनिया में बदनामी हुई है। अब 371 को भी हटाने की तैयारी है। जौहर विवि के बाद वह आजम खां के घर पहुंचे लेकिन, रामपुर नहीं आए। इस दौरान उनके साथ विधायक अब्दुल्ला आजम मौजूद रहे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading