
सऊदी अरब के अतिरिक्त आज रविवार को संसार के बहुत से देशों में ईदुल अज़हा मनाई जा रही है। पवित्र नगर मक्का में लाखों लोगों ने आज ईदुल अज़हा की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद मुसलमानों ने व्यापक स्तर पर क़ुर्बानी की।
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, सऊदी अरब के अतिरिक्त आज संयुक्त अरब इमारात, बहरैन, सीरिया, कवुैत, फ़िलिस्तीन तथा क़तर में भी ईदुल अज़हा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इन देशों के अतिरिक्त इन्डोनेशिया, मलेशिया, जापान और ब्रिटेन सहित कई यूरोपीय देशों में भी रविवार को ईदुज अज़हा मनाई गई।
संसार के कई देशों के नेताओं ने ईदुल अज़हा के अवसर पर लोगों को बधाई दी। ज्ञात रहे कि सोमवार को ईरान, पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश सहित विश्व के कई अन्य देशों में ईदुल अज़हा मनाई जाएगी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source