शोएब अख्तर बोले- मोहम्मद शमी ने मुझे फोन किया तो मैंने कहा..?

शोएब अख्तर बोले- मोहम्मद शमी ने मुझे फोन किया तो मैंने कहा..?

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रिवर्स स्विंग के बादशाह बन सकते हैं.

अख्तर को मलाल है कि किसी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने उनसे सलाह नहीं मांगी जबकि शमी जैसे भारतीय तेज गेंदबाजी को लेकर उनके संपर्क में हैं।

प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शमी को उन्होंने रिवर्स स्विंग को खतरनाक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।

उन्होंने कहा, भारत की विश्व कप (50 ओवर के) में निराशा के बाद एक दिन शमी ने मुझे फोन किया और कहा कि वह दुखी है कि भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। मैंने उसे कहा कि मायूस मत हो और फिटनेस बरकरार रखो। घरेलू शृंखला आ रही है और मैं कह रहा हूं कि तुम अच्छा प्रदर्शन करोगे।

अख्तर ने कहा, मैंने शमी को कहा कि मैं चाहता हूं कि वह तूफानी गेंदबाज बने जो बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दे।

उसके पास स्विंग और सीम है, इसके अलावा उसके पास रिवर्स स्विंग की कला भी है जो उपमहाद्वीप में बेहद कम गेंदबाजों के पास है। मैंने उसे कहा कि वह रिवर्स स्विंग का बादशाह बन सकता है।

पाकिस्तान के लिए 1997 से 2007 के बीच 46 टेस्ट में 178 विकेट चटकाने वाले 44 साल के अख्तर ने कहा, अब आप देखिए कि उसने क्या किया है, उसे बेजान पिच (विशाखापत्तनम में) पर विकेट हासिल किए।

मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। अख्तर ने कहा कि वह पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों को सलाह देने को तैयार हैं, लेकिन कोई मदद की मांग की नहीं कर रहा।

उन्होंने कहा, दुखद है कि हमारे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मेरे से नहीं पूछ रहे कि वे कैसे अपनी गेंदबाजी में सुधार कर सकते हैं लेकिन शमी जैसे भारतीय गेंदबाज ऐसा कर रहे हैं। जहां तक मेरे देश का सवाल है यह दुखद स्थिति है। अख्तर ने साथ ही विराट कोहली को गेंदबाज का कप्तान भी करार दिया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں