शेख हसीना ने की सोनिया गांधी से मुलाकात!

शेख हसीना ने की सोनिया गांधी से मुलाकात!

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने रविवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों पर विचार विमर्श किया गया। इससे पहले शेख हसीना ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

पीएम मोदी और शेख हसीना की मुलाकात पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि, ‘पीएम मोदी ने भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का गर्मजोशी से स्वागत किया।

रविश कुमार ने आगे कहा कि दोनों शीर्ष नेताओं ने भारत-बांग्लादेश संबंधों की मजबूती का अनुकरण करते हुए 10 दिनों में दूसरी दफा मुलाकात की है।’ इससे पहले शनिवार सुबह शेख हसीना ने विदेश मंत्री एस। जयशंकर से भी मुलाकात की थी।

इस मुलाकात पर रवीश कुमार ने कहा कि आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। डॉ जयशंकर ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत के बांग्लादेश के साथ संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर फिर बल दिया।

भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और संपर्क, विकास सहयोग और दोनों देशों की आवाम को जोड़ने, संस्कृति और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। बांग्लादेश से भारत के पूर्वोत्तर में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति के लिए एक और करार पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading