दक्षिण अफ्रीका से जीत में मोहम्मद शमी ने लिए पांच विकेट

दक्षिण अफ्रीका से जीत में मोहम्मद शमी ने लिए पांच विकेट

भारत की ओर से दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने 5 और रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए

विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित कर दी।

पहली पारी में मिले 71 रनों की लीड के आधार पर भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी महज 191 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने 5 और रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 131.2 ओवरों में 431 रनों पर सिमट गई।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की अहम बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी में मिले 71 रनों की लीड के आधार पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 395 रनों का लक्ष्य रखा था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading