शाहीन बाग से अमित शाह के घर तक प्रदर्शनकारियों ने निकाला पैदल मार्च

शाहीन बाग से अमित शाह के घर तक प्रदर्शनकारियों ने निकाला पैदल मार्च

सीएए और एनआरसी के विरोध में पैदल मार्च निकालकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने जाने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए शाहीन बाग में भारी संख्या में पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात  हैं। मौके पर मौजूद ज्वाइंट सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा किसी सूरत में प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं में जाने नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली के शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से गृह मंत्री अमित शाह आज मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि गृह मंत्री और प्रदर्शनकारियों के बीच बैठक को लेकर अबतक स्थिति साफ नहीं हो पाई है और इसपर असमंजस बरकरार है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को अमित शाह से मिलने की अनुमति नहीं मिली है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading