शर्मनाक: फोटोशॉप से अबू धाबी क्राउन प्रिंस को भगवा कपड़ा पहनाया!

शर्मनाक: फोटोशॉप से अबू धाबी क्राउन प्रिंस को भगवा कपड़ा पहनाया!

इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

तस्वीर में क्राउन प्रिंस भगवा कपड़ों और गले में “जय श्रीराम” लिखा हुआ रामनामी गमछा पहने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को अतुल कुशवाहा ने भी ट्वीटर पर साझा किया है। अतुल के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वह भाजपा कार्यकर्ता हैं।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वायरल हो रही तस्वीर फोटोशॉप के माध्यम से तैयार की गई है। जबकि वास्तविक तस्वीर में शेख ने सफेद रंग की पोशाक पहनी हुई है।

वहीं फेसबुक यूजर “रवि गुप्ता” ने भी यह तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है कि, “बंदा खुद टोपी नहीं पहनता, लेकिन शेखों को भगवा पहनाकर आता है” । ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में अबू धाबी के शेख नाहयान ने प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ जायद” से नवाज़ा था। य

ह तस्वीर उसी वक़्त की है। इंटरनेशनल मीडिया और भारतीय मीडिया संस्थानों में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशितकी गई थी। वास्तविक तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शेख ने सफेद रंग की पोशाक पहनी हुई है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں