वोटर आईडी कार्ड रखने वालों के लिए बड़ा ऐलान, करना होगा यह काम!

वोटर आईडी कार्ड रखने वालों के लिए बड़ा ऐलान, करना होगा यह काम!

चुनाव आयोग का नया मेगा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम देशभर में एक सितम्बर से चल रहा है। इसमें मतदाता सूची को क्राउड सोर्सिंग के माध्यम से अपडेट किया जा रहा है।

चुनाव आयोग का यह प्रोग्राम 15 अक्टूबर तक चलना है। लेकिन, नोएडा में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम में अबतक 20 फीसदी ही सत्यापन किया गया है।

इसको देखते हुए एसडीएम कार्यालय में भी सत्यापन की व्यवस्था की गई है साथ ही बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को मतदाता कार्ड को सत्यापित कराने के लिए जागरूक करेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर नोएडा में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम में अबतक 20 फीसदी ही सत्यापन किया गया है। एसडीएम कार्यालय में भी सत्यापन की व्यवस्था की गई है।

साथ ही बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को मतदाता कार्ड को सत्यापित कराने के लिए जागरूक करेंगे। हालांकी भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन सत्यापन की भी सुविधा दी गई है।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के तहत हर परिवार के एक मतदाता को यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा। इसके बाद वह व्यक्ति मतदाता रजिस्ट्रेशन से जुड़े सारे दस्तावेज अपलोड करेगा और अपने या अपने परिवार के बारे में यह ब्यौरा उसमें डालेगा।

इनकी पुष्टि ब्लॉक लेवल अधिकारी (बीएलओ) करेंगे। इस प्रोग्राम का मकसद मतदाताओं को मतदाता सूची ब्योरे का आकलन करने, स्वयं सत्यापन करने और अगर कोई गलती रह गई तो उसे दुरुस्त करने के लिए सशक्त बनाना है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading