फलस्तीनी युवक के डर से भाग रहा इजराइली सैनिक का वीडियो वायरल!

फलस्तीनी युवक के डर से भाग रहा इजराइली सैनिक का वीडियो वायरल!

इस्राईल कमांडर दो सैनिकों के सिर पर थप्पड़ मारता है और तीसरे को धक्का देते हुए कहता हैः क्या तुम लोग नींद में हो।

आजकल सोशल मीडिया पर इस्राईली सैनिकों का वह वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक इस्राईली कमांडर अपने सैनिकों को इसलिए डांट फटकार रहा है और उन्हें थप्पड़ मार रहा है, क्योंकि वे पत्थर फेंकने वाले फ़िलिस्तीनी युवकों से डरकर भाग रहे हैं और एक दीवार के पीछे छुप रहे हैं।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शुक्रवार को पश्चिमी तट के कफ़्र क़दूम गांव में इस्राईली डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आई डी एफ़) का एक अधिकारी अपने सैनिकों को बुरा भला कह रहा है, उन्हें थप्पड़ मार रहा है और धकेल रहा है, इसलिए कि वे पत्थर फेंकने वाले युवकों से बचकर एक दीवार के पीछे छुप रहे हैं।

यह घटना कैमरे में क़ैद हो गई और सोशल मीडिया पर इसे बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है और मध्यपूर्व की सबसे शक्तिशाली सेना का दावा करने वाली आईडीएफ़ का जमकर मज़ाक़ उड़ाया जा रहा है।

इस्राईल कमांडर दो सैनिकों के सिर पर थप्पड़ मारता है और तीसरे को धक्का देते हुए कहता हैः क्या तुम लोग नींद में हो।

ट्वीटर पर ईरान के प्रेस टीवी द्वारा किए गए ट्वीट में सवाल किया गया हैः क्या यही #मध्यपूर्व की सबसे शक्तिशाली सेना है?

ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार देखा गया है कि आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों से लैस इस्राईली सैनिक निहत्थे फ़िलिस्तीनी युवकों के प्रतिरोध के मुक़ाबले में मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading