वर्जिल वेन डाइक ने 2019 यूएफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता

वर्जिल वेन डाइक ने 2019 यूएफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता

इंग्लिश क्लब लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वेन डाइक ने 2019 यूएफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत लिया है। उन्होंने इस अवॉर्ड को जीतने के लिए महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़ा।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यहां ग्रीमाल्डी फोरम में 2019-20 चैम्पियंस लीग के ड्रॉ निकाले गए जिसके बाद वेन डाइक को सम्मानित किया गया। पिछले सीजन लिवरपूल की सफलता में वेन डाइक ने एक अहम भूमिका निभाई थी।

इंग्लिश क्लब ने पिछले सीजन चैम्पियंस लीग का खिताब जीता था जबकि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में टीम 97 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रही थी। वेन डाइक 2011 में बने इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले डिफेंडर हैं। मेसी और रोनाल्डो ने पिछले आठ में से पांच बार इस पुरस्कार को जीता था।

मेसी को 2018-19 सीजन में सबसे अधिक गोल करने के लिए अवॉर्ड मिला जबकि लिवरपूल के ही गोलकीपर एलिसन बेकर को गोलकीपर ऑफ द सीजन चुना गया। फ्रेंकी डी योंग को मिडफील्डर ऑफ द इयर चुना गया। ओलम्पिक ल्योंनाइस की लूसी ब्रॉन्ज को वुमेन्स प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार दिया गया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں