
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम मुद्दों को उठाया. इसमें लगातार बढ़ रही जनसंख्या का भी मुद्दा है.
दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंख्या विस्फोट पर प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर हमें आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगा. सीमित परिवार से न सिर्फ खुद का बल्कि देश का भी भला होने वाला है.
पीएम मोदी ने कहा, जो सीमित परिवार के फायदे को लोगों को समझा रहे हैं, उन्हें आज सम्मानित करने की जरूरत है. छोटा परिवार रखने वाले देशभक्त की तरह हैं. घर में किसी भी बच्चे के आने से पहले सोचें कि क्या हम उसके लिए तैयार हैं, उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम तैयार हैं.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source