लता मंगेशकर को ‘मदर अॉफ नेशन’ पुरस्कार से सम्मानित कर सकती है सरकार!

लता मंगेशकर को ‘मदर अॉफ नेशन’ पुरस्कार से सम्मानित कर सकती है सरकार!

नरेंद्र मोदी सरकार ने 28 सितंबर को प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को उनके जन्मदिन पर ‘डॉटर ऑफ द नेशन’ के खिताब से सम्मानित करने की योजना बनाई है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस साल लता 90 साल की हो जाएंगी। मंगेशकर ने सात दशकों तक भारतीय फिल्म संगीत में योगदान दिया है, जिसे सम्मानित करने के लिए यह खिताब दिया जाएगा। कवि-गीतकार प्रसून जोशी ने इस अवसर के लिए एक खास गाना भी लिखा है।

सरकार के एक सूत्र ने सूचना दी कि, “मोदी जी लताजी की आवाज के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह भारतीय राष्ट्र की सामूहिक आवाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनका सम्मान करना राष्ट्र की बेटी का सम्मान करना है और यही वजह है कि हम उनके 90 वें जन्मदिन पर आधिकारिक तौर पर उन्हें सम्मानित करेंगे।”

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں