लंबे वक्त के बाद फिल्मों में कमबैक करने के लिए तैयार हैं श्रुति हासन!

लंबे वक्त के बाद फिल्मों में कमबैक करने के लिए तैयार हैं श्रुति हासन!

कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन लंबे समय के बाद फिल्मों में कमबैक करने के लिए बिल्कुल तैयार है

अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपनी निजी जिंदगी का खुलासा ‎किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से ही एक सच्चे प्यार की तलाश रही है। वूट के “फीट अप विद द स्टार्स तेलुगू” के सेट पर श्रुति ने शो की मेजबान लक्ष्मी मांचू से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने संबंधों और निजी जीवन के बारे में खुलासा किया है। ‎

जिसके बाद लक्ष्मी ने उनको बताया ‎कि “आपके कुछ संबंध रह चुके हैं।” इस पर श्रुति ने कहा ‎कि “केवल एक।” इसके बाद लक्ष्मी ने कहा ‎कि “हम सभी के रिलेशनशिप होते हैं और दिल भी टूटता है, लेकिन करियर की शुरुआत में प्यार और रिलेशन के बारे में आपके क्या विचार थे?” इसका जवाब देते हुए श्रुति ने कहा ‎कि “मैं कूल टाइप थी।

मैं बेहद मासूम थी और हर कोई मुझ पर अपना शासन चलाता था। मैं बहुत ईमोशनल हूं और इस वजह से वे हावी हो पाते थे। मैं कहूंगी कि यह मेरे लिए एक बहुत अच्छा अनुभव था।” इसके अलावा उन्होंने आगे कहा ‎कि “आज भी इसका कोई फॉर्मूला नहीं है।

अच्छे लोग अच्छे वक्त पर अच्छे रहते हैं और वक्त के साथ यही लोग बुरे भी हो जाते हैं, लेकिन मुझे कोई खेद नहीं है, मेरे लिए यह एक अच्छा अनुभव रहा।

मैंने काफी कुछ सीखा और यह सीखने का एक अच्छा अनुभव था, लेकिन मुझे हमेशा से एक अच्छे प्यार की तलाश रही है और मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी होगी कि ये वो एक चीज है जिसका मुझे हमेशा से इंतजार रहा है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading