राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ये 4 नाम हैं सबसे आगे !

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ये 4 नाम हैं सबसे आगे !

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद पार्टी में अगले अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची का दौर शुरू हो गया है। ऐसी खबरें हैं कि पार्टी के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि, मोतीलाल वोरा ने ऐसी खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस नेता की टिप्पणी के बाद साफ है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, जिस तरह से राहुल गांधी ने इस्तीफे के दौरान साफ कर दिया था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए। इससे एक बात तो तय है कि पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। ऐसे में कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के लिए ये चार दिग्गज नेता सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अशोक गहलोत का नाम इस पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि आने वाले चंद दिनों में उनको पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान भी हो जाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं।

गहलोत पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ पार्टी संगठन में भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उन्हें संगठन चलाने का पुराना अनुभव है। साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन में भी उनकी ही रणनीति को अहम माना गया। इसके साथ-साथ गहलोत के सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बेहतर रिश्ते भी हैं। ताजा हालात में अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम भी चर्चा में हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता और पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री हैं। उनका पार्टी में अलग स्थान है और हाल ही सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में ‘मोदी लहर’ के बावजूद अमरिंदर सिंह अपना गढ़ को बचाए रखने में कामयाब रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने पंजाब में अच्छा प्रदर्शन किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सूझ-बूझ और नेतृत्व शैली देखते हुए उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान दी जा सकती है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम चर्चा में है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिंधिया पार्टी के बड़े नेता हैं और राहुल गांधी के करीबी भी माने जाते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। पिछले साल हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिंधिया ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के साथ मिलकर रणनीतिक तैयारी को आगे बढ़ाया, जिसका फायदा पार्टी को हुआ कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता वापसी में कामयाबी रही। उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सीएम की रेस में भी था, हालांकि मुख्यमंत्री फिर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया। अब राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद सिंधिया को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है।

शशि थरूर इस फेहरिस्त में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का भी नाम रेस में माना जा रहा है। थरूर केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। शशि थरूर भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनयिक हैं। 2009 से लगातार केरल के तिरुवनंतपुरम से लोक सभा सांसद हैं। वो विदेशी मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं। यूपीए सरकार के दौरान 2009-2010 तक विदेश राज्य मंत्री और 2012-2014 तक मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रह चुके हैं।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading