नई दिल्ली:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सबसे पहले नेता मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी को पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए सहारनपुर मण्डल का अध्यक्ष मनोनित किया है।
मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी Aimim के वरिष्ठ नेता हैं जो 3 बार जनपद मुज़फ्फरनगर के जिला अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं,तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प.युपी के पद पर भी कार्य किया है,साफ सुथरी छवि रखने वाले मुफ़्ती ओसामा को जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी को लाने और खड़ा करने का श्रय मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी को ही जाता है,जिन्होंने मजलिस को पहचान दिलाई और रात दिन मेहनत करके जनता तक पहुँचने का काम किया।

मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी के मण्डल अध्यक्ष बनने पर सोशल मीडिया पर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा हुआ है,हज़ारों लोगों ने फेसबुक व्हाट्सएप पर मुबारकबाद पेश करी है।
मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी ने मण्डल अध्यक्ष बनने पर पार्टी हाईकमान बैरिटर असदउद्दीन ओवैसी और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करना और संगठन को मजबूत बनाना तथा ओवैसी साहब की आवाज को जनता तक पहुंचाना मेरा एक मात्र कार्य होगा।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source