नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ (RSS)मुखिया मोहन भागवत के भारत हिन्दू देश वाले बयान पर जमकर निशाना साधा है।

असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था और ना ही कभी बनेगा।ओवैसी ने रविवार को ट्वीट किया,’भागवत हिंदू नाम लिखकर यहां मेरा इतिहास मिटा नहीं सकते हैं। यह काम नहीं करेगा। वह यह नहीं कह सकते कि हमारी संस्कृति, श्रद्धा और पहचान हिंदुओं से जुड़ी हुई हैं। भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था, ना है और ना ही कभी बनेगा इंशाल्लाह।’
Bhagwat cannot erase my history in India by renaming it ‘Hindu’. It won’t work. He cannot insist that our cultures, faiths, creeds & individual identities all be subsumed by Hinduism
Bharat na kabhi Hindu Rashtra tha, na hai, na hi kabhi banega Inshallah https://t.co/C0T2gLbnOm
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 13, 2019
बता दें की शनिवार को भुवनेश्वर में एक बुद्धजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा था, ‘हम हिंदुओं के देश हैं, हिंदू राष्ट्र हैं। हिंदू किसी पूजा का नाम नहीं, भाषा का नाम नहीं, किसी प्रांत प्रदेश का नाम नहीं।
हिंदू एक संस्कृति का नाम है जो भारत में रहने वाली सबकी सांस्कृतिक विरासत है। वह संस्कृति एक वैशिष्टपूर्ण विविधता को स्वीकार और सम्मान करने वाली संस्कृति है और दुनिया में एकमात्र ऐसी संस्कृति है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source