पुतिन ने सऊदी की आलोचना करते हुआ क़ुरान की इस आयत का किया जिक्र, विडियो हुआ वायरल

पुतिन ने सऊदी की आलोचना करते हुआ क़ुरान की इस आयत का किया जिक्र, विडियो हुआ वायरल

सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. सऊदी की तेल कंपनी पर हुए हमले की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर नुकसान पहुंचा है.

यमन में सऊदी नीत युद्ध की आलोचना करते हुए पुतिन ने कुरान का हवाला दिया.  पुतिन ने कहा कि कुरान में अपने लोगों की रक्षा के लिए की गई हिंसा को छोड़कर हर तरह की हिंसा अस्वीकार्य है.

पुतीन ने अपने भाषण में कुरआने मजीद के सूरए आले इमरान की आयत नंबर 103 का रुसी अनुवाद पढ़ा जिसमें कहा गया है कि “सब लोग अल्लाह की रस्सी को मज़बूती से थामे रहो और एक दूसरे से दूर न रहो और अल्लाह की इस कृपा को याद करो कि तुम एक दूसरे के दुश्मन थे तो उसने तुम्हारे दिलों को एक दूसरे से जोड़ दिया इस तरह से तुम उसकी कृपा से भाई- भाई बन गये.”

अब वही पुतिन का ये विडियो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں