
कर्नाटक के पुर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने सीएम बीएस येदियुरप्पा पर संगीन आरोप लगाए हैं। सिद्धारमैया का कहना है कि येदियुरप्पा मुस्लिमों से नफरत करते हैं।
साथ ही उन्होंने कहा है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जनता येदियुरप्पा को वोट क्यों देती हैं। कर्नाटक के होसोर में एक कार्यक्रम के दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि, सीएम येदियुरप्पा मुस्लिमों से नफरत करते हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे एक मजहब से नफरत क्यों करते हैं। मैंने टीपू जयंती, कनकदास जयंती और केंपेगौड़ा जयंती की शुरुआत की। टीपू सुल्तान एक राजा थे।
उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़ी। उनके पिता भी एक राजा थे। सिद्धारमैया ने कहा कि,’क्यों एक ही समुदाय से येदियुरप्पा को घृणा है। यह उनका संप्रदायवाद दिखा रहा है।
जब मैं सीएम था तब कई स्कीमों की शुरुआत की। वह ऐसा क्यों करते हैं? लोगों को होशियार होना होगा। मुझे नहीं पता कि जनता उन्हें क्यों वोट देती हैं?’
वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने राज्य के गवर्नर वजुभाई वाला से मिलकर कर्नाटक सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी।
सिद्धारमैया का कहना था कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साजिश रचकर 15 विधायकों को इस्तीफा दिलवाया। सिद्धारमैया ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी ज्ञापन सौंपा।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source