प्रियंका गांधी बोली- उन्नाव में पिछले 11 महिने में 90 बलात्कार

प्रियंका गांधी बोली- उन्नाव में पिछले 11 महिने में 90 बलात्कार

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है।

न्यूज़ ट्रैक हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने सवाल किया कि सरकार को बताना चाहिए कि वो महिलाओं के साथ है या अपराधियों के? प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उन्नाव में पिछले 11 महीने में लगभग 90 दुष्कर्म हुए हैं। वह लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस वालों से बात कर रही थीं।

भाजपा के पूर्व MLA कुलदीप सिंह सेंगर के मामले की ओर इशारा करते हुए प्रियंका ने कहा कि सरकार ने उन्नाव के बीते मामले में अंत तक अपराधियों को बचाया।

बहरहाल बता दें कि गुरुवार को उन्नाव में जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म पीड़िता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। इस घटना में लड़की 95 प्रतिशत तक जल गई थी और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने देर रात उसकी मौत हो गई।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘सरकार का कर्तव्य होता है कि वह कानून-व्यवस्था को बरक़रार रखे। उन्नाव में बीते 11 महीनों में 90 दुष्कर्म हुए हैं।

सरकार को फैसला करना पड़ेगा कि वह महिलाओं के समर्थन में है या फिर अपराधियों के समर्थन में?’ उन्होंने कहा कि उन्नाव में जो पिछला मामला हुआ था, उसमें सरकार ने आरोपी की तब तक सुरक्षा की जब तक उस महिला का परिवार समाप्त नहीं हो गया।

उन्नाव के बाद संभल, मैनपुरी में आपने देखा और अब फिर उन्नाव में गुरुवार को नया केस सामने आया है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading