
मुंबई: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक ने महाराष्ट्र के मालेगांव विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की है ।
मुफ्ती ने कुल 117242 वोट पड़े थे जो कांग्रेस के आसिफ शेख राशिद के खिलाफ कुल वोट का 58.52% था, जिन्होंने 78723 वोट हासिल किए, जो कुल वोटों का 39.29% था। 

बता दें की यह दूसरी बार है जब मुफ्ती इस्माइल ने मालेगांव से जीत हासिल की। 2009 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, JSS के मुफ्ती इस्माइल ने INC उम्मीदवार को 17919 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source