महाराष्ट्र विधानसभा पहुँचे 10 मुस्लिम विधायक,इसने लगाई जीत की हैट-ट्रिक,देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम अचुका है,सरकार किसकी बनेगी ये आने वाला समय ही बताएगा,लेकिन इस बार विधानसभा में अलग अलग पार्टियों से जीत कर 10 मुस्लिम विधायक पहुँच रहे हैं।

इनमें कांग्रेस, राकांपा और सपा से दो-दो, जबकि एमआईएम से दो विधायक हैं। भगवा युति की सदस्य शिवसेना की टिकट पर भी एक मुस्लिम विधायक ने जीत दर्ज की है।

राकांपा से नवाब मलिक (अणुशक्ति नगर) और मुश्रीफ हसन (कागल), कांग्रेस से जीशान बाबा सिद्दीकी (बांद्रा पूर्व) और अमीन पटेल (मुंबादेवी), सपा से रईस कासिम शेख (भिवंडी) और अबू आसिम आजमी (मानखुर्द-शिवाजीनगर) से विधानसभा में पहुंचे हैं।

एमआईएम के टिकट पर फारूक शाह अनवर (धुलिया) और मो. इस्माइल खलिक (मालेगांव सेंट्रल) ने चुनाव जीता है।असलम रमजान अली शेख (मलाड पश्चिम)सिल्लोड़ से शिवसेना के अब्दुल सत्तार विधायक चुने गए हैं। इनमें अधिकांश जहां मंझे हुए राजनेता हैं तो बांद्रा पूर्व से शिवसेना के विश्वनाथ महाडेश्वर को पटखनी देने वाले जीशान, बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं।

उत्तर प्रदेश के लोगों से पटे मानखुर्द-शिवाजीनगर इलाके में अबु आजमी की पकड़ कायम ही रही। धुलिया, मलाड पश्चिम और मालेगांव सेंट्रल में एमआईएम के उम्मीदवारों को कामयाबी मिली। राकांपा के सक्रिय नेताओं में से एक नवाब मलिक ने कड़े मुकाबले में शिवसेना के तुकाराम काटे को पटखनी दे डाली

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں