
मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुस्लिम नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलकात कर आश्वासन दिया कि यूपी के शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा निर्मित फिल्म ‘आयशा’ पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
मुस्लिम उलेमा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल मुंबई में श्री फड़नवीस से उनके आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों में मौलाना मोइनुद्दीन अशरफ, श्री खलील जाहिद, मौलाना खलीलुर्रहमान और अन्य शामिल थे।
बता दें की कल ही दिल्ली के जंतर मंतर में यूपी शिया बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन भी किया गया था . प्रदर्शन के दौरान हुकूमत से मजहबी फिल्म पर तुरन्त रोक लगाने की मांग की…कहा, हजऱत मोहम्मद मुस्तफ़ा सलल्लाहो अलैहिवस्सलम की बीवी हज़रते आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा की शान ये गुस्ताखी उनके हामी कभी बरदास्त नहीं करेगें
सियासत न्यूज़
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source