ब्रिटेन की शाही परिवार के दो भाईयों के रिश्तों में करवाहट!

ब्रिटेन की शाही परिवार के दो भाईयों के रिश्तों में करवाहट!

इस वक्त हमारी राहें अलग जरूर हैं लेकिन मैं उसकी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा और मैं जानता हूं कि वह भी मेरे लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, प्रिंस हैरी ने स्वीकार किया है कि उनकी और उनके भाई की राहें अब अलग हैं और उनके संबंधों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। हाल के महीनों में हैरी और उनके भाई प्रिंस विलियम के बीच मनमुटाव की कई खबरें आईं थी।

आइटीवी के साथ एक साक्षात्कार में प्रिंस हैरी ने स्वीकार किया कि उनके हाई प्रोफाइल जीवन और परिवार के समक्ष दबाव के चलते उनके बीच कुछ अपरिहार्य घटा है। अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे के वक्त उन्होंने कहा था, ‘‘हम भाई हैं और हमेशा भाई रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस वक्त हमारी राहें अलग जरूर हैं लेकिन मैं उसकी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा और मैं जानता हूं कि वह भी मेरे लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा। हम व्यस्तता के चलते पहले की तरह एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं लेकिन मैं उसे बहुत प्रेम करता हूं।’’

प्रिंस हैरी ने कहा, ‘‘भाई होने के नाते आप जानते हैं कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।’’ प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल और प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन के बीच मनमुटाव की भी खबरें आई थी। विलियम बड़े भाई हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں