
हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पुलिस सोनाक्षी को हथकड़ी पहनाते नजर आ रही थी और सोनाक्षी बार-बार बस यही कह रही थीं क्यों उन्हें अरेस्ट क्यों किया जा रहा है, उन्होंने कुछ नहीं किया है।
इस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर हैशटैग सोनाक्षी सिन्हा अरेस्टेड खूब ट्रेंड हुआ। सोनाक्षी की गिरफ्तारी का खुलासा उन्होंने खुद किया और कहा कि उन्हें ‘इतना खूबसूरत दिखने के अपराध’ में गिरफ्तार किया गया था, यह महज एक कैम्पेन है जिसे सोनाक्षी एक यूरोपियन कॉस्मेटिक ब्रैंड के चलते कर रही हैं।
हालांकि दस सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में सोनाक्षी का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है, उसमें उनके हाथों में लगी हथकड़ी अधिक दिखाई दे रही है। लेकिन वीडियो में आवाज उनकी ही लग रही है।
सोनाक्षी ने एक बयान में कहा, “एक मेकअप प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए कैम्पेन की मुख्य तस्वीर में प्रिजन मग शॉट का यूज करना मेरे अब तक देखे गए किसी भी अन्य ब्यूटी कैम्पेन से भिन्न है।”
इसे कई बड़े स्टोर्स और ऑनलाइन लॉन्च किया गया है।
वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री के प्रशंसक दुविधा में पड़ गए हैं। सभी सोशल मीडिया पर यह तलाश करने लग गए हैं कि आखिर चल क्या रहा है। वीडियो असली है या नकली है, क्या सच में अभिनेत्री किसी प्रकार की परेशानी में हैं और उन्हें मदद चाहिए।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source