नई दिल्ली: अफगानिस्तान के शरना के रहने वाले मियाँ खान एक ऐसा नाम है जो अपनी बेटियों को हर दिन स्कूल ले जाने के लिए 12 किलोमीटर की यात्रा करते हैं. उनके इस कदम ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. हर ओर मिया की दिनचर्या के लिए उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।

Swedish Committee for Afghanistan नाम के एनजीओ के मुताबिक, खान अपनी बेटियों को स्कूल लाने के लिए रोजाना 12 किलोमीटर की यात्रा मोटरबाइक से करते हैं, और स्कूल के बाहर तब तक इंतजार करते रहते हैं जब तक उनकी बेटियां फ्री नहीं हो जाती. ये ही रूटीन अब उनके हर दिन का हिस्सा है।
मिया खान हर दिन अपनी तीन बेटियों को नूरानिया स्कूल में लाते हैं, जो अफगानिस्तान स्वीडिश कमेटी द्वारा चलाया जाता है. वे बताते हैं कि उनकी बेटियों की शिक्षा महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके क्षेत्र में कोई महिला डॉक्टर नहीं हैं. उन्होंने कहा, मैं अनपढ़ हूं और दिहाड़ी पर काम करता हूं लेकिन मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बने. बेटियों की शिक्षा मेरे लिए बहुत मूल्यवान है क्योंकि हमारे क्षेत्र में कोई महिला डॉक्टर नहीं है. बेटों की तरह बेटियों को शिक्षित करना मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश है।

खान की तीन बेटियों में से एक रोज़ी का कहना है, वह खुश हैं कि वह पढ़ाई करने में सक्षम है. उन्होंने अफगानिस्तान की स्वीडिश समिति को बताया, मैं इस साल ग्रेड छह में हूं. उन्होंने बताया, मेरे पिताजी या भाई हमें हर दिन मोटरसाइकिल पर स्कूल लाते हैं और जब हम निकलते हैं, तो फिर घर ले जाते हैं।
खान और उनकी बेटियों के बारे में एक फेसबुक पोस्ट पर वायरल हो रही है. जिसपर हजारों ‘लाइक्स’ और प्रशंसात्मक कमेंट्स भी हैं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source