
हमेशा विवादों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी ने स्टार प्रचारक बनाया
भाजपा ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की 40 नामों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें भोपाल सीट की विवादास्पद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं है।
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने सोमवार को बताया कि रविवार को जारी इस सूची में स्टार प्रचारक के रूप में जिन 40 भाजपा नेताओं के नाम हैं, उनमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा।
साक्षी प्रभा पर छपी खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रहलाद पटेल एवं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर शामिल हैं।
जब उनसे सवाल किया गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इस आदिवासी बहुल झाबुआ सीट पर प्रचार नहीं करेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा कि यह अंतिम सूची है और वह दोनों इस उपचुनाव में प्रचार करने नहीं आएंगे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source