बीजेपी की टी-शर्ट पहने किसान ने की आत्महत्या, टी-शर्ट पर लिखा था- ‘सत्ता में फिर लाएं’

बीजेपी की टी-शर्ट पहने किसान ने की आत्महत्या, टी-शर्ट पर लिखा था- ‘सत्ता में फिर लाएं’

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भाजपा का प्रचार टी-शर्ट पहने एक किसान ने रविवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली. इससे राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा होने की संभावना है. संयोग से फडणवीस उसी शहर में हैं और उन्हें राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वहां तीन रैलियां करनी हैं.

पुलिस ने बताया शेगांव तालुका के खाटखेड में 38 साल के किसान राजू तलवारे को अपने घर में करीब ग्यारह बजे फांसी से लटका पाया गया. यह तालुका जलगांव (जमोड) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. अधिकारी ने कहा, उसने भाजपा की टी-शर्ट पहन रखी थी. उस पर लिखा था ‘अपनी सरकार को फिर सत्ता में लाएं’.

महाराष्ट्र के श्रम मंत्री संजय कुट्टे जलगांव (जमोड) विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक हैं. शेगांव ग्रामीण थाने के एक अधिकारी ने कहा, समझा जाता है कि तलवारे कर्ज तले दबा हुआ था. सच्चाई विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी. हमने मामला दर्ज कर लिया है.

भाजपा-शिवसेना ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे शानदार जीत के साथ सत्ता में लौटेंगीं जबकि विपक्षी कांग्रेस और राकांपा यह दावा करते हुए सरकार पर निशाना साध रही हैं कि पिछले पांच सालों में 16000 किसानों ने खुदकुशी कर ली.]

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں