बिश्केक में आखिरकार आमने-सामने आए पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम इमरान खान, जानें फिर क्या हुआ

बिश्केक में आखिरकार आमने-सामने आए पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम इमरान खान, जानें फिर क्या हुआ

किर्गिस्तान के बिश्केक में हुए एससीओ समिट (SCo Summit) में आखिरकार भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) आमने-सामने आए गए. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया. एससीओ शिखर सम्मेल में पीएम मोदी (PM Modi) और इमरान खान ने एक-दूसरे से 7 अलग-अलग मौकों पर औपचारिक मुलाकात भी की.

 

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सोरोनबे जेनेबकोव की ओर आयोजित बुधवार को रात्रिभोज में भी पीएम मोदी और इमरान खान आमने-सामने पड़े थे. इसके अलावा शुक्रवार को 5 बार मोदी और इमरान खान एक-दूसरे से मिले. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पीएम मोदी और इमरान खाने के मुलाकात की पुष्टि की है.

 

सूत्रों के अनुसार, भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चायोग से भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए प्रतिबंधात्मक वीजा जारी करने पर चिंता व्यक्त की है. इस पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को प्रतिबंध के बिना तुरंत वीजा देने का आह्वान किया है. बता दें कि विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर होने वाले शहीदी जोर मेले के लिए पाकिस्तान सरकार ने 87 तीर्थयात्रियों को वीजा देने से इनकार कर दिया था.

बता दें कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने का फैसला लिया है. पाकिस्तान की ओर से जब तक आतंकवादी गतिविधियों को रोकने पर पहल नहीं की जाती, भारत सीधे तौर पर पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा. पुलवामा हमले के बाद से ही लगातार यही स्थिति बनी हई है.

اپنی رائے یہاں لکھیں