बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान ने छोड़ा कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान ने छोड़ा कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

अर्शी खान ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. सलमान खान  के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ से देशभर में लोकप्रियता हासिल करने वाली अर्शी ने आज पार्टी का साथ छोड़ते हुए कहा कि मनोरंजन जगत में अपने बढ़ते प्रोजेक्ट्स के भार के चलते वो इस पार्टी को उचित समय नहीं दे पाएंगी. इसी के कारण वो आधिकारिक तौर पर इस पार्टी से इस्तीफा दे रही हैं.

अर्शी ने आज ट्विटर पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ उनका सफर बढ़िया रहा और वो पार्टी के लोगों की शुक्रगुजार है कि उनपर विश्वास करके उन्हें समाज सेवा करना का मौका दिया गया. अर्शी ने कहा कि वो देश की नागरिक एक तौर पर समाजसेवा करती रहेंगी.

आगे लिखते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने के पीछे की वजह है कि उनके प्रोजेक्ट्स जिसे लेकर उनकी व्यस्तता बढ़ती जा रही है. वो अपने म्यूजिक वीडियोज, फिल्म्स और वेब सीरीज पर काम कर रही हैं. इस वजह से उन्होंने पार्टी से रिजाइन किया. अंत में उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी.

आपको बता दें कि अर्शी ने इसी साल कांग्रस पार्टी जॉइन की थी. अर्शी के साथ ‘बिग बॉस 11’ में नजर आ चुकी सपना चौधरी ने भी भारतीय जनता पार्टी  जॉइन की है.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading