
बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम के बीच की लड़ाई टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला और असीम की लड़ाई के बीच बिग बॉस के घर का खेल अब मजेदार होता जा रहा है।
जागरण डॉट कॉम के अनुसार, वीकेंड के वॉर में यह लड़ाई सलमान खान दोनों कंटेस्टेंट के लिए मुश्किल बन गया, क्योंकि सलमान खान ने लड़ाई को लेकर सिद्धार्थ और आसिम की क्लास लगा दी है।
शनिवार को सलमान ने दोनों की क्लास लगाई और काफी गुस्से में दिखाई दिए।
शनिवार को सिद्धार्थ के रवैये को लेकर सलमान ने उन्हें फटकार लगाई और सलमान खान ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि अच्छा हुआ मैं घर में नहीं था।
साथ ही वो सिद्धार्थ शुक्ला को यह भी कहते नजर आए कि आपमें ज्यादा गर्मी है और ज्यादा ताकत है, ऐसे में आप इसे आजमा सकते हैं। सिद्धार्थ को लेकर सलमान खान का गुस्सा काफी ज्यादा था और वो सीधे सिद्धार्थ को फाइट के लिए इनवाइट कर रहे थे।
इतना ही नहीं सलमान खान ने आसिम को भी लड़ाई को लेकर फटकार लगाई। इस दौरान आसिम कहते हैं कि अगर मेरी कोई गलती है तो मैं अभी वॉकआउट कर सकता हूं तो सलमान खान ने तुरंत कहा कि आपको तुरंत वॉकआउट करना पड़ेगा।
खबरें हैं कि सलमान खान ने सिद्धार्थ को गुस्से में ये तक पूछा कि तुम्हे इस इंडस्ट्री में काम करना है या नहीं।
बता दें कि कुछ सेलेब्रिटी एक और जहां सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ स्टार असीम के सपोर्ट में सामने आ रहे हैं। अब सलमान खान की ओर से दोनों की क्लास लगाने के वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं और लोग इसे काफी शेयर कर रहे हैं।
खास बात ये है कि सलमान ने इस दौरान इस वीक को बिग बॉस के इतिहास का सबसे खराब हफ्ता भी बताया था।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source