बाबरी पर पुनर्विचार याचिका: सुन्नी वक्फ़ बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला!

बाबरी पर पुनर्विचार याचिका: सुन्नी वक्फ़ बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला!

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय ले लिया है कि अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस बैठक में बोर्ड की मीटिंग में 7 में से 6 सदस्यों ने रिव्यू पिटीशन नहीं दाखिल करने के हक में बात रखी है। एक सदस्य ने जरूर एक ने विरोध जताया है।

सुन्नी वक्फ बोर्ड के नेता अब्दुल रज्जाक खान ने बताया कि हमारी बैठक में बहुमत से निर्णय लिया गया है कि अयोध्या मामले में समीक्षा याचिका दायर नहीं की जानी चाहिए। बहुमत से निर्णय लिया गया है कि सुन्नी बोर्ड रिव्यू पिटीशन नहीं दाखिल करेगा।

इस बैठक में मस्जिद के लिए 5 एकड़ की जमीन ली जाएगी या नहीं जाएगी पर चर्चा नहीं की गई। क्योंकि इस पर जमीन देने के बाद चर्चा करेंगे।

आपको बताते जाए कि इससे पहले शबाना आज़मी और नसीरुद्दीन शाह सहित लगभग 100 प्रतिष्ठित मुस्लिम हस्तियों ने दशकों पुराने अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के कदम का विरोध करते हुए कहा था कि इस मामले को जीवित रखने से समुदाय को मदद नहीं मिलेगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں