दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया
#WATCH Delhi: US President Donald Trump inspects the Guard of Honour at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/OGyJSE14ej
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की मुलाकात
दिल्ली: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। pic.twitter.com/5MsBEoM679
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2020
दिल्ली के मौजूदा हालात पर गृह मंत्री शाह 12 बजे करेंगे बैठक, उपराज्यपाल बैजल, सीएम केजरीवाल होंगे शामिल
दिल्ली के मौजूदा हालात पर गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे एक बैठक करेंगे। इस बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल और सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दूसरी पार्टियों नुमाइंदे शामिल होंगे।
Delhi: Union Home Minister Amit Shah will hold a meeting today at 12 pm with Delhi Lieutenant Governor Anil Baijal, Delhi CM Arvind Kejriwal and various representatives of political parties. pic.twitter.com/DqeFri1aB8
— ANI (@ANI) February 25, 2020
पीएम मोदी भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Rashtrapati Bhawan. US President Donald Trump will be accorded a ceremonial reception at Rashtrapati Bhawan, shortly. pic.twitter.com/0CSXn1m1qh
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे
दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। pic.twitter.com/iQtR6l8AT5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2020
दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास टायर मार्केट में एक दुकान में आगजनी
दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास टायर मार्केट में एक दुकान में आगजनी की गई है। आज इस मार्केट से आगजनी की पहली तस्वीर समने आई है।
Delhi: Fire at a shop in tyre market near Gokulpuri metro station area. More details awaited. #NortheastDelhi pic.twitter.com/EgtfrzlXQE
— ANI (@ANI) February 25, 2020
सीएए पर दिल्ली में बवाल को देखते हुए मुंबई में हाई अलर्ट
नागरकिता संशोधन कानून पर दिल्ली में बवाल को देखते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया है। अब आजाद मैदान में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी।
Maharashtra Home Ministry officials: Mumbai kept on alert after recent incidents of violence in Delhi. State Police has taken precautionary measures to maintain law&order. Other than the designated area in Azad Maidan, no permission will be granted for any other protest in Mumbai
— ANI (@ANI) February 25, 2020
राज्यसभा की 55 सीटों को भरने के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे
चुनाव आयोग के मुताबिक, “17 राज्यों से राज्यसभा की 55 सीटों को भरने के लिए राज्यों की परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 26 मार्च को होंगे, सदस्य अप्रैल 2020 में अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।”
Election Commission of India: Biennial elections to theCouncil of States tofill the seats of 55 members of Rajya Sabha from 17 states, retiring in April 2020, will be held on 26th March. pic.twitter.com/11q8gPTtip
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप राष्ट्रपति भवन पहुंचीं
Delhi: US President Donald Trump's daughter and senior advisor Ivanka Trump arrives at Rashtrapati Bhavan ahead of the ceremonial reception of the US President. pic.twitter.com/iTyjCRftf2
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: ब्रह्मपुरी इलाके में RAF के जवानों को दो जिंदा कारतूस मिले
दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में आरएफ के जवानों को दो जिंदा कारतूस मिले हैं। सुबह इस इलाके में दो गुटों में पथराव हुआ है। पथराव के बाद इलाके में आरएएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। आरएएफ के जवानों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया।
Delhi: Two empty bullet shells found by Rapid Action Force (RAF) team from Brahampuri area. More details awaited. #NortheastDelhi https://t.co/3jM0wPUP0x pic.twitter.com/oOLspfKgrT
— ANI (@ANI) February 25, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव के बीच करावल नगर के टायर मार्केट में सुबह आगजनी
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव के बीच करावल नगर के टायर मार्केट से आगजनी की खबर आ रही है। मार्केट में सुबह करीब साढ़े आठ बजे आगजनी की गई है। अब तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि पुलिस की सुरक्षा नहीं मिलने के कारण आग बुझाने का काम अभी तक नहीं हो सका है।
Delhi: An incident of fire has been reported at a tyre market in Karawal Nagar today at 8.24 AM but the fire dept has not been able to reach the spot yet, as they haven't received police protection yet. More details awaited.
Vehicles were set on fire in Karawal Nagar on Sunday.
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली में मौजूदा हालात के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार, उसके नेता लगातार दे रहे थे भड़काऊ बयान: नवाब मलिक
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक दिल्ली हिंसा पर कहा, “2-3 महीने से सीएए, एनाआरसी को लेकर प्रदर्शन, बवाल हो रहे हैं। पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। सरकारी पक्ष के लोग भड़काऊ बयान देते हैं, गोली मारने की भाषा बोलते हैं। कपिल मिश्रा कहते हैं ट्रंप के जाने के बाद निपट लेंगे। इस तरह से लोकतंत्र में सरकारें काम नहीं करतीं।”
दिल्ली के गोकुलपुरी की आज सुबह की तस्वीरें, कल दो गुटों में यहां हुई थी झड़प



दिल्ली: शाहदरा के डीसीपी खतरे से बाहर, कल दो गुटों में झड़प और पथराव के दौरान हुए थे घायल
सोमवार को दिल्ली के गोकुलपुरी में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान घायल हुए शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा को अस्पताल में होश आ गया है। कल रात उनकी एक सर्जरी हुई थी और आज सुबह उनका CT स्कैन किया गया। अब वह सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं।
Shahdara DCP Amit Sharma who was injured during clashes between two groups in Delhi's Gokulpuri yesterday, is now conscious at a hospital. He underwent a surgery last night and his CT Scan was done this morning. He is safe and out of danger. https://t.co/jBFir6BrXi
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में दो गुटों में सुबह पथराव हुआ है
Delhi Police: Stone-pelting took place today morning in Maujpur and Brahampuri area. #NortheastDelhi pic.twitter.com/1lWQF7lKvv
— ANI (@ANI) February 25, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव को देखते हुए 5 मेट्रो स्टेशन बंद, सभी स्कूल भी आज बंद
उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजूदा हालात को देखते हुए जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही उत्तर पूर्वी दिल्ली के सभी स्कूल आज बंद हैं। दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों और अधिकारियों की अपने आवास पर बैठक बुलाई
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों और अधिकारियों की अपने आवास पर बैठक बुलाई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजूदा हालात को लेकर यह बैठक बुलाई गई है।
Delhi CM Arvind Kejriwal has called an urgent meeting, at his residence, of MLAs and officials of the violence-hit areas of #Delhi. (file pic) pic.twitter.com/pPIs3uvUWA
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: ब्रह्मपुरी इलाके में दो गुटों में पथराव हुआ है
दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में दो गुटों में पथराव हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
Delhi: Stone pelting between two groups in Brahampuri area, today morning. #NortheastDelhi pic.twitter.com/XR1lRZ0Ryt
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: दमकल विभाग को सोमवार से आज सुबह 3 बजे तक आगजनी से जुड़े 45 कॉल आए
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दमकल विभाग के डायरेक्टर के मुताबिक, सोमवार से आज सुबह 3 बजे तक आगजनी से जुड़े 45 फोन कॉल आ चुके हैं। अब तक 3 दमकल कर्मी घायल हो चुके हैं और एक दमकल वाहन को आगे के हवाले किया जा चुका है।
Fire Director, #NortheastDelhi: We received total 45 fire calls since yesterday till 3 am today; 3 firemen got injured, 1 fire tender was set ablaze. https://t.co/N2yQ2eypt9
— ANI (@ANI) February 25, 2020
पुलिस के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात बेहद तनावपूर्ण
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। हमें लगातार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से हिंसा की घटनाओं से संबंधित कॉल आ रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने कल रात सीलमपुर डीसीपी कार्यालय में एक बैठक की।
Delhi Police: The situation is very tense. We are continuously receiving calls related to incidents of violence from #NorthEastDelhi. Commissioner of Police held a meeting at Seelampur DCP Office last night. pic.twitter.com/AWfFrAPaYM
— ANI (@ANI) February 25, 2020
पूर्वी दिल्ली के मौजूदा हालात पर गृह मंत्री अमित शाह ने ली अधिकारियों की बैठक
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव को देखते हुए कल रात गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक की। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से लौटने के तुरंत बाद अमित शाह ने मौजूदा हालात पर समीक्षा बैठक की। खबरों के मुताबिक, गृह मंत्री की यह बैठक रात 11 बजे से डेढ़ बजे तक चली। बैठक में गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्रालय अन्य अधिकारी शामिल हुए।
A meeting was held by Home Minister Amit Shah late last night with senior Delhi Police officers and top Home Ministry officials on law and order situation in Delhi. pic.twitter.com/27ozneyQQr
— ANI (@ANI) February 25, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव जारी, सुबह 5 मोटरसाइकल आग के हवाले, अब तक 5 लोगों की मौत
उत्तर पूर्वी दिल्ली में सोमवार को सीएए को लेकर दो गुटों में झड़प के बाद तनाव जारी है। कांस्टेबल समेत अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। आज भी हालात तनावपूर्ण हैं। सुबह-सुबह पांच मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।