नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर के भारत बनाम बंगलादेश के मुकाबले में भारत की तरफ से आदिल खान ने 88 वें मिनट में गोल करके मैच में जीत दर्ज करी,आदिल खान ने हैडर से गोल करके टीम को शर्मनाक हार से बचाया।
लेकिन जिस वक्त आदिल खान देश के लिए खेल रहे थे और टीम के लिए गोल कर रहे थे उस वक्त उनके परिवार में सब कुछ ठीक नहीं था।
मैच शुरू होने से पहले आदिल के पिता बदरुद्दीन खान अस्पताल में थे और अपने दिल का इलाज करवा रहे थे। उसी दौरान टीम मीटिंग के वक्त आदिल के परिवार ने पिता के बारे में बताया और उनकी सर्जरी के बारे में उन्हें बताया।

पिता की खबर सुनने के बाद आदिल ने फोन बंद कर दिया और कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले अहम मुकाबले पर ध्यान लगाना शुरू कर दिया। आदिल ने अपने पिता की स्थिति के बारे में किसी से नहीं बताया और देश को वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करवाने के इरादे से टीम के साथ मैदान में उतर गए।
हजारों दर्शकों से खचाखच भरे हुए स्टेडियम में आदिल खान शुरुआत में कमजोर नजर आए और उनकी वजह से एक गोल होते-होते बचा लेकिन अंत होते-होते तक आदिल खान ने गोल कर उसकी भरपाई कर दी और टीम को हार से बचा ले गए।

सात साल बाद टीम में वापसी करने वाले डिफेंडर आदिल ने मैच के बाद कहा कि वे अपने व्यक्तिगत जीवन को अपने पेशे के साथ नहीं मिलाना चाहते हैं इसलिए उनके लिए खेल पर ध्यान लगाना आसान था। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में खेल के दौरान किसी और चीज के बारे में नहीं सोचा। वो 90 मिनट मेरे लिए महत्वपूर्ण थे। हर किसी की जिंदगी में परेशानी होती है।
आदिल मैच खत्म होने के बाद गोवा गए और अपने पिता से मिले और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल पिता, पत्नी और घायल साथी संदेश झिंगन को समर्पित किया।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source