पाक आर्मी चीफ बोले- कश्मीरियों के लिए किसी भी हद तक जाएंगे !

पाक आर्मी चीफ बोले- कश्मीरियों के लिए किसी भी हद तक जाएंगे !

भारत सरकार द्वारा कश्मीर का विशेष दर्जा (अनुच्छेद 370) खत्म किए जाने पर पाकिस्तानी सेना बौखलाहट में सामने आई। पाक आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा ने कहा है कि वे कश्मीरियों व उनके संघर्ष को सपोर्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को मानने से इनकार कर दिया है।

जनरल बाजवा पाकिस्तानी सेना के हेड क्वार्टर रावलपिंडी में सेना के प्रमुख कमांडरो के साथ एक बैठक की। इस मीटिंग में कश्मीर के हालात को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर को लेकर अपना स्टैंड क्लीयर किया।

पाक आर्मी के प्रवक्ता अशिफ गफूर ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सेना अपनी सरकार के पक्ष को पूरी तरह से समर्थन करती है जिसमें भारत सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने लिखा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि कश्मीर से दशकों पुराना कानून 370 या 35ए हटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना कश्मीरियों के संघर्ष में उनके साथ पूरी तरह से खड़ी है। उनको समर्थन देने के लिए पाकिस्तानी सेना किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।

गृहमंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार से सोमवार को अचानक जम्मू कश्मीर से अनुच्छे 370 हटाने का प्रस्ताव लाकर सबको हैरान कर दिया। यही वह कानून है जिसके आधार पर जम्मू कश्मीर का अपना संविधान और देश से अलग अपने ढंग का निर्णय लेने की छूट प्राप्ति थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading