पाकिस्तान में लगा हिन्दी फिल्मों पर बैन!

पाकिस्तान में लगा हिन्दी फिल्मों पर बैन!

कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले से पाकिस्तान इस कदर बौखला गया है कि हर मोर्चे पर भारत से बदला लेने की फिराक में लग गया है। इसी क्रम में पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी गई है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान के सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी। मालूम हो पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के बहुत फैंस हैं और वहां भारतीय फिल्में अच्छी कमाई भी करती हैं।

एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सूचना एवं अधिकार मंत्रालय की स्पेशल असिस्टेंट डॉक्टर फिरदौस आशिक एवान ने ये सूचना जारी की है।

एएनआई ने ये सूचना जियो इंगलिश के साभार से जारी की है। पाकिस्तान का ये फैसला कितने दिन चलेगा और इससे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर कितना असर पड़ेगा ये भविष्य की बात है। लेकिन इतना तय है कि पाकिस्तान की अवाम भारतीय फिल्मों के जायके से महरूम रह जाएगी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں