पाकिस्तान ने प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ़ युनिसेफ को लिखा खत!

पाकिस्तान ने प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ़ युनिसेफ को लिखा खत!

भारत ने जब से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खंड दो और खंड तीन को खत्म किया है, तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कभी संयुक्त राष्ट्र भाग रहा है तो कभी चीन।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, अब पाकिस्तान की मानवाधिकर मंत्री एम शिरीन मजारी प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ यूनिसेफ को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा है कि यूएन की गुडविल एंबेसेडर फॉर पीस प्रियंका चोपड़ा जम्मू कश्मीर पर भारत सरकार के दावे का समर्थन कर रही है जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस बीच एक पाकिस्तानी कार्यकर्ता आयशा मलिक प्रियंका के कुछ महीने पहले किए गए ट्वीट पर भड़क गई थीं जिसमें प्रियंका ने भारतीय सेना की तारीफ की थी। इसी को लेकर शिरीन ने अब प्रियंका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिरीन ने अपने खत में कश्मीर मुद्दे पर भी लिखा है।

माजरी ने खत में यूनिसेफ से कहा है,”आपका ध्यान प्रियंका चोपड़ा के मुद्दे पर लाना चाहती हूं, जिन्हें आपने शांति के लिए यूएन गुडविल एबेस्डर नियुक्त किया है।” उन्होंने कश्मीर की स्थिति की तरफ इशारा करते हुए कहा, “ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सभी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के उल्लंघन का परिणाम है।”

उन्होंने आगे लिखा, “प्रियंका ने भारतीय सरकार की इस पॉजिशन का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया है। और उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्री की तरफ से पाकिस्तान को दी गई न्यूक्लियर धमकी का भी सपोर्ट किया था।

ये शांति और गुडविल की नीति के बिल्कुल खिलाफ है। जिसके लिए प्रियंका को नियुक्त किया गया था। मैं अनुरोध करना चाहूंगी कि प्रियंका को तुरंत प्रभाव से यूएन गुडविल एम्बेस्डर के पद से हटाया जाए।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں