पाकिस्तान ने कहा- सऊदी अरब कोई भी फैसला लेने से बचे जिससे..?

पाकिस्तान ने कहा- सऊदी अरब कोई भी फैसला लेने से बचे जिससे..?

पाकिस्तान ने सऊदी अरब से मांग की है कि वह हर उस फैसले से बचे जिसके कारण क्षेत्र की शांति प्रभावित होती हो। पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने बताया है कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अपनी हालिया सऊदी अरब की यात्रा के दौरान रेयाज़ से अनुरोध किया था कि वह कोई भी ऐसा फ़ैसला न करे जिससे क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता प्रभावित होती हो।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि इमरान ख़ान ने हालिया परिवर्नतों के बारे में सऊदी अरब के शासक शेख सलमान और युवराज मुहम्मद बिन सलमान दोनों से विस्तार से वार्ता की थी।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के अनुरोध पर अमरीका ने मध्यपूर्व क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य टुकड़ी भेजने का फ़ैसला लिया गया है। पेन्टगॉन के अनुसार, तैनात होने वाले सैनिकों की संख्या अधिक नहीं होगी और इस तैनाती का स्वरूप रक्षात्मक होगा।

अमरीकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने प्रेस ब्रीफ़िन्ग में कहा है कि सऊदी अरब के निवेदन पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमरीकी सैनिकों की तैनाती को मंज़ूरी दी है जिसका स्वरूप रक्षात्मक होगा।

इसी बीच ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने फ़ार्स की खाड़ी में अमरीका की सैन्य और कूटनीतिक कार्यवाहियों की ओर संकेत करते हुए कहा है कि अमरीका को यह जान लेना चाहिए कि क्षेत्र में युद्ध शुरु करने वाला, उस युद्ध को समाप्त नहीं कर पाएगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں