गौ हत्या के नाम पर लोगों की हत्या, क्या हिन्दू धर्म यही सिखाता है?- शशि थरूर

गौ हत्या के नाम पर लोगों की हत्या, क्या हिन्दू धर्म यही सिखाता है?- शशि थरूर

कांग्रेस नेता और तिरूवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने गौ हत्या के नाम पर हुई हत्या को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या एक चुनाव परिणाम ने हमें इतनी ताकत दें दी हैं कि हम लोग कुछ भी करें और किसी को भी मार दें? क्या यह हमारा भारत है? क्या हमारा हिंदू धर्म हमें यही सिखाता हैं?

पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए थरूर ने कहा कि हमने पिछले छह सालों में क्या नहीं देखा? इसकी शुरुआत पुणे में मोहसिन शेख की हत्या से हुई।

फिर, मोहम्मद अखलाक को यह कहते हुए मार दिया गया कि वह गोमांस ले जा रहा है। लेकिन बाद में यह बताया गया कि वह गोमांस नहीं था। यदि वह गोमांस था, तो भी किसने उन लोगों को किसी व्यक्ति को मारने का अधिकार दिया?

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, पहलू खान पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पहलू खान के पास डेयरी फार्मिंग के लिए गाय ले जाने का लाइसेंस था, लेकिन उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया गया। क्या एक चुनाव परिणाम ने ऐसे लोगों को इतनी ताकत दी कि वे कुछ भी करें और किसी को भी मार दें?

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں