पश्चिम बंगाल: टीएमसी का एक और नेता बीजेपी में शामिल!

पश्चिम बंगाल: टीएमसी का एक और नेता बीजेपी में शामिल!

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और विधाननगर नगर निगम के पूर्व महापौर सव्यसाची दत्त मंगलवार को यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए।

साक्षी प्रभा पर छपी खबर के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एनआरसी पर आयोजित एक संगोष्ठी में दत्त को पार्टी का झंडा सौंपा।

शाह ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। बाद में शाह ने दत्त का पार्टी में स्वागत किया। दत्त ने कहा, ‘‘मेरे लिए देश और उसके हित व्यक्तिगत या किसी पार्टी के हितों से काफी बड़े हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नयी ऊंचाई हासिल की हैं।’’ दत्त ने इस साल जुलाई में मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका तृणमूल नेतृत्व के साथ टकराव चल रहा था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں