नागरिकता बिल का विरोध कर रहे Jamia के छात्रों के स्पोर्ट में आई बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री,कहा ‘ये कश्मीर नही दिल्ली है’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नागरिकता कानून (CAB) को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब देश के विभिन्न हिस्सों में पहुँच चुका है, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी इस कानून का जमकर विरोध किया जा रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा छात्र घायल हो गए। कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। इन छात्रों के समर्थन में अब बॉलीवुड भी आ गया है। बेबाकी से अपनी बात रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी अब इन छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गई हैं।

स्वरा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से स्वरा ने इन छात्रों का समर्थन किया है। इन तस्वीरों के साथ स्वरा ने कैप्शन में लिखा, ‘यह कश्मीर या असम नहीं है। यह दिल्ली है। हमारे लोकतंत्र का तमाशा बना दिया गया है। ये पुलिसकर्मियों की फौज आतंकवादियों, देशविरोधियों या पाकिस्तानी सेना से नहीं बल्कि स्टूडेंट्स से लड़ रही है, उन पर आंसू गैस छोड़ रही है, पत्थरबाजी कर रही है और उनपर बल प्रयोग कर रही है। कुछ ट्रेंडी हैशटैग्स लगा रही हूं ताकि अंधभक्तों को अच्छा लगे कि कैसे हमारे लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। विरोध अभी भी जारी है।’

वहीं इससे पहले स्वरा ने नागरिकता कानून का विरोध कर रही कुछ छात्राओं की तस्वीरें भी साझा की थीं। इन तस्वीरों में ये छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से इस कानून का विरोध कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में स्वरा ने लिखा ‘तेरे माथे पे ये आँचल बहुत ही खूब है लेकिन तू इस आँचल से एक परचम बना लेती तो अच्छा था। – मजाज़। आगे बढ़ो लड़कियों। जब लड़कियां सड़कों पर उतरती हैं तो तख़्त पर बैठा बड़े से बड़ा हुक्मरान हिल जाता है।’

स्वरा के अलावा इन छात्रों का समर्थन आर्टिकल 15 एक्टर जीशान अयूब ने भी किया था। जीशान ने ट्वीट कर NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराया। जीशान ने ट्वीट में लिखा, ‘असम से वीडियोज नहीं आ पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो असम की तो क्या बात करें।’ उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ‘#jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊंगा साथ जुड़ने।’

बता दें कि मंगलवार को जामिया शिक्षक संघ और छात्रों ने नागरिकता कानून और NRC के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन देखते ही देखते ये प्रदर्शन उग्र हो गया और हालात बेकाबू हो गए। पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रदर्शन में बाहरी लोगों के शामिल होने के चलते ये हालात बने हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading