नागरिकता बिल- असम में विरोध प्रदर्शन हुआ और तेज, इंटरनेट पर भी लगा बैन

नागरिकता बिल- असम में विरोध प्रदर्शन हुआ और तेज, इंटरनेट पर भी लगा बैन

राज्यसभा में नागरिक संशोधन बिल पर बहस चल रही है और उधर असम में इसी बिल के खिलाफ बवाल चल रहा है. विरोध में ज़बरदस्त प्रदर्शऩ हो रहा है. भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.  हालांकि, किसी भी पार्टी या छात्र संगठन ने बंद, प्रदर्शन का आह्वान नहीं किया है. सचिवालय के पास प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ भिड़ंत हो गई.

गुवाहाटी एयरपोर्ट के बाहर चल रहे उग्र प्रदर्शन के कारण मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल काफी देर तक वहां फंसे रहे. वहीं, दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि नागरिकता विधेयक को लेकर विरोध के मद्देनजर शांति का माहौल सुनिश्चित करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के पांच हजार जवानों को पूर्वोत्तर भेजा जा रहा है.

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए असम के 10 जिलों में बुधवार शाम सात बजे से इंटरनेट सेवा अगले 24 घंटे के लिए रोकी जाएगी. लखि‍मपुर, धेमाजी, ति‍नसुकिया, डिब्रुगढ़, शिवसागर, जोरहाट, कामरूप और गोलाघाट जिलों में 24 घंटे के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है.

गुवाहाटी में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े. लोकसभा में विधेयक पारित होने वाले दिन से ही असम के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है.

छात्र नेताओं के मुताबिक, सचिवालय के सामने पुलिस की कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. प्रशासन या पुलिस के अधिकारियों से पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन खबरें मिली हैं कि गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और जोरहाट जैसे स्थानों पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है.

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں