नाइजीरिया: ताबड़तोड़ गोलीबारी में करीब 40 लोगों की मौत!

नाइजीरिया: ताबड़तोड़ गोलीबारी में करीब 40 लोगों की मौत!

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के कई हिस्सों से अक्सर बंदूकधारियों और लुटेरों की हैवानियत की खबरें आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर में नाइजीरिया में कुछ बंदूकधारियों ने 8 गांवों में ताबड़तोड़ गोलियां चला कर कम से कम 40 लोगों की हत्या कर दी।

इस घटना में और भी लोगों की जानें जा सकती हैं क्योंकि कई लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। देश की आपात सेवाओं के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये बंदूकधारी मोटरसाइकिलों से आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

आपात सेवाओं के प्रवक्ता के मुताबिक अब तक 40 लाशें बरामद की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव दलों को लाशें अभी भी मिल रही हैं और मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि इस घटना में दर्जनों लोग घायल हैं और करीब 2 हजार ग्रामीणों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर इन गांवों से सैकड़ों जानवरों को लेकर चले गए। ये गांव बेहद ही दुर्गम इलाके में बसे हुए हैं और वहां तक संचार के साधनों की अच्छी व्यवस्था नहीं है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading