
मॉब लिंचिंग पर देश भर में छिड़े बवाल के बीच दिल्ली में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर के लाल बाग इलाके में घर में घुसे नाबालिग की पीट पीटकर हत्या करने की घटना सामने आई है. घटना शुक्रवार सुबह की है. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
आदर्श नगर के लाल बाग क्लस्टर इलाके का मामला
आदर्श नगर के लाल बाग क्लस्टर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक घर में पड़ोस में रहने वाला नाबालिग साहिल घर में घुस गया. इसी दौरान मुकेश की नींद खुल गई और उसने चोरी करने की नीयत से घुसे साहिल को देख लिया. जैसे ही चोर चोर सभी चिल्लाये तो लोग जग गए और भीड़ में आये लोगो ने साहिल की पिटाई कर दी. तभी पुलिस को कॉल की गई.
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रुक गई सांसें
पुलिस ने घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती करा दिया. इसी दौरान साहिल की तबियत खराब होने लगी. आदर्श नगर पुलिस ने मकान मालिक मुकेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शाम को साहिल की मौत हो गई. इसके बाद एफआईआर की धारा में बदलाव किया गया.
अब हमें इंसाफ चाहिए- बच्चे की मां
बच्चे की मां ने इंसाफ की गूहार लगाते हुए कहा है, ”रात 2 बजे से हमारे बेटे को मारा पीटा जा रहा था और सुबह 6 बजे तक वह उसे पीटते रहे. मेरा 15 साल का बेटा था जो कि घर खर्च चलाता था. लेकिन अब उसकी दो बहनों की और तीन भाइयों की परवरिश कौन करेगा. जब हम साढ़े आठ बजे उसे उठाकर कै तो उसकी सांसे चढ़ चुकी थीं और वह सांस लेने की कोशिश कर रहा था. सुबह उसको पटरी पर फेंकने का प्लान किया था, लेकिन बाद में ऐसे ही छोड़ दिया. ये सब साथ रोजाना मे उठते बैठते थे और उन्हीं ने मेरे बेटे की जान ले ली. अब हमें इंसाफ चाहिए.”
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source