
असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली दंगों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा पर पीएम मोदी अबतक खामोश क्यों हैं।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि हम भारत के वजीर-ए-आजम से पूछना चाहते हैं कि दिल्ली में इतना बड़ा फसाद हुआ आपने अबतक अपनी जुबान क्यों नहीं खोली।
हम पूछना चाहते है कि यूपी में कल आपने दो भाषण दो दिए लेकिन वहां आपने दिल्ली के बारे में बात नहीं की।
हैदराबाद, AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी: दिल्ली में इतना बड़ा फ़साद हुआ आपने (PM) अभी तक अपनी ज़बान को नहीं खोला।
मोहतरम प्रधानमंत्री साहब यू.पी. में आपने दो-दो रैली की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात की जो आपका पसंदीदा डायलॉग है मगर आपने दिल्ली के बारे में कोई बात नहीं की।
This post appeared first on The Siasat.com