नई दिल्ली: विश्व विख्यात दीनी मदरसे ऐशिया के सबसे बड़े दीनी मदरसे दारुल उलूम देवबंद में दिल्ली हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस तलवंत सिंह पहुँचे,उन्होनें संस्था के मोहतमिम से मुलाक़ात करी।
तलवंत सिंह ने दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ़्ती अबूल कासिम बनारसी से मुलाक़ात करी और मदरसे के बारे में जानकारी हासिल करी और देवबन्द पहुँचने पर अपने आपको भाग्यशाली बताया।
रविवार को जस्टिस तलवंत सिंह पत्नी के साथ निजी दौरे पर दारुल उलूम देवबंद पहुंचे और संस्था के गेस्ट हाउस में मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी व नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की।

जस्टिस तलवंत सिंह ने दारुल उलूम के देश की आजादी में योगदान और इतिहास पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षिक इदारों की समाज को बेहद आवश्यकता है।
इसके उपरांत उन्होंने दारुल उलूम की ऐतिहासिक लाइब्रेरी का भ्रमण करते हुए यहां रखी बेशकीमती किताबों को देखा और कहा कि जिस तरह सर्व धर्म की किताबों को सहेज कर यहां रखा गया है। उससे यहां दी जाने वाली शिक्षा का पता चलता है।
इसके उपरांत उन्होंने मस्जिद रशीद समेत संस्था की अन्य इमारतों का भी भ्रमण किया। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार, तहसीन खां एड., मौलाना मुर्तजा, मौलवी असजद, मौलाना शफीकुर्रहमान, मौलाना मुकीमुद्दीन आदि मौजूद रहे
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source