नई दिल्ली: तेलंगाना विधानसभा वरिष्ठ विधायक और ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के वरिष्ठ नेता अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है,मुख्यमंत्री केसीआर ने उन्हें पीएसी का चेयरमैन नियुक्त किया है।
अकबरुद्दीन ओवैसी की पहचान बेबाक भाषणों और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले के रूप में होती है,जो हैदराबाद में दर्जनों स्कूल कॉलेज और हॉस्पिटल चलाते हैं जिनमें गरीब बच्चे तालीम हासिल करते हैं।

अकबरुद्दीन ओवैसी Aimim पार्टी के विधायक दल के नेता हैं,और राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं,पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री के लिए भी इनका नाम काफी सुर्खियों में रहा था।

इस क्रम में एस्टिमेशन कमेटी के चेयरमैन के रूप में दुब्बाका विधायक सोलिपेट रामलिंगा रेड्डी को नियु्क्त किया गया है। दूसरी ओर विधानसभा ने मुद्रा विनिमय बिल को मंजूर किया है। तेलंगाना विधानसभा दस दिन तक चला है। इस दौरान तीन बिल के साथ एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद तेलंगाना विधानसभा अनिश्चित कालीन के लिए स्थगित कर दिया गया।
दूसरी ओर पीएसी चेयरमैन पद मुख्य विपक्ष को देने का रिवाज है। मगर मुख्य विपक्ष कांग्रेस पार्टी के अनेक विधायक तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल हो गये। इस तरह कांग्रेस पार्टी विपक्ष दल का दर्जा खो चुकी है।
इसके चलते सात विधायक वाले एआईएमआईएम ने पीएसी पद की मांग की थी। मुख्यमंत्री केसीआर ने एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैसी को पीएसी चेयरमैन पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source