तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसकी वजह से पार्टियों का एक दूसरे पर आरोपों का सिलसिला जारी है।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। निर्मल में रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे यहां रैली रद्द करने के लिए 25 लाख रुपये की पेशकश की। इससे ज्यादा उनके अहंकार का सबूत और क्या होगा। ओवैसी ने आगे कहा कि मैं वो नहीं हूं जिसे खरीदा जा सकता है.