ताहिर हुसैन को लेकर जावेद अख्तर ने किया ट्वीट, कहा- संयोग से आरोपी का नाम ताहिर है

ताहिर हुसैन को लेकर जावेद अख्तर ने किया ट्वीट, कहा- संयोग से आरोपी का नाम ताहिर है

आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद से ही उन्हें आम आदमी पार्टी ने भी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. AAP पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर बीते दिन जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि केवल ताहिर हुसैन ही क्यों. उनके इस ट्वीट पर लोगों ने न केवल उनका विरोध किया, बल्कि उन्हें खूब ट्रोल भी किया. हालांकि, अब जावेद अख्तर ने जवाब के तौर पर एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा की मुझे गलत समझने के लिए काफी सुविधाजनक है.

https://platform.twitter.com/widgets.js

https://platform.twitter.com/widgets.js

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद आया यह ट्वीट भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. अपने ट्वीट में जावेद अख्तर ने पिछले ट्वीट पर सफाई पेश करते हुए लिखा, “मुझे गलत समझने के लिए बहुत आसान है. मैं यह नहीं पूछ रहा हूं कि ताहिर क्यों, मैं यह पूछ रहा हूं कि केवल ताहिर हुसैन ही क्यों? उनपर FIR दर्ज क्यों नहीं की गई, जिन्होंने पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम हिंसात्मक धमकियां दीं यहां तक कि हाई कोर्ट ने भी हिंसा के इस तांडव में पुलिस की भूमिका के बारे में जिक्र किया है.”

बता दें कि जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने इससे पहले ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा था, “बहुत से लोग मारे गए, बहुत से घायल हुए, कई घर जलाए गए, कई दुकानें लूटी गईं लेकिन पुलिस ने केवल एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश में लगी हुई है. संयोग से उसका नाम ताहिर है. दिल्ली पुलिस की निरंतरता को सलाम है.” बता दें कि ताहिर हुसैन पर IB कर्मी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है. अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर ताहिर हुसैन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading