तालिबान ने 11 सदस्यों को रिहा करने के बाद तीन भारतीय इंजिनियर को छोड़ा!

तालिबान ने 11 सदस्यों को रिहा करने के बाद तीन भारतीय इंजिनियर को छोड़ा!

अपहरण किए गए इन लोगों में से एक व्यक्ति को मार्च में रिहा कर दिया गया था लेकिन बाकियों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। रविवार को तीन अन्य इंजीनियरों को भी रिहा कर दिया गया है। अब तीन और के बारे में जानकारी मिलनी शेष है

अफगानिस्तान में तालिबान ने तीन भारतीय इंजीनियरों के बदले में अपने 11 सदस्यों को रिहा करने के बाद छोड़ दिया है। आपको बताते जाए कि अफगानिस्तान के उत्तरी बघलान प्रांत स्थित एक ऊर्जा संयंत्र में काम करने वाले सात भारतीय इंजीनियरों का मई 2018 में अपहरण कर लिया था।

अपहरण किए गए इन लोगों में से एक व्यक्ति को मार्च में रिहा कर दिया गया था लेकिन बाकियों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। रविवार को तीन अन्य इंजीनियरों को भी रिहा कर दिया गया है। अब तीन और के बारे में जानकारी मिलनी शेष है।

मिली जानकारी के अनुसार, बंधकों की अदला-बदली रविवार को की गई, लेकिन इसे कहां अंजाम दिया गया, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इनकी रिहाई तालिबान और अमेरिका के बीच बातचीत का नतीजा है।

इस्लामाबाद में तालिबान और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक हुई जिसमें तालिबान के हिरासत में कैद तीन भारतीय इंजीनियरों की रिहाई का मुद्दा उठा था। तालिबान की बैठक में कैदियों की अदला-बदली पर चर्चा हुई।

तालिबान के सदस्यों ने बताया कि तालिबान के शेख अब्दुर रहीम और मावलवी अब्दुर रशीद को भी रिहा किया गया है। 2001 में अमेरिका के नेतृत्व वाली सेनाओं द्वारा हटाए जाने से पहले तालिबान प्रशासन के दौरान शेख अब्दुर रहीम, कुनार प्रांत और अब्दुर रशीद, निम्रोज प्रांत के विद्रोही समूह के गवर्नर के तौर पर काम कर रहा था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading