डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में 100 करोड़ खर्च करने वाली समिति में गोलमाल? प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?”


इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस सीमिति पर सवाल उठा चुकी है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा था, “भारत सरकार का दावा है कि सारा प्रबंधन एक ‘नागरिक अभिनंदन समिति’ द्वारा किया जा रहा है। क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समिति के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं? ये समिति कब बनी, पंजीकरण कब हुआ, इतना पैसा कहां से आया? वास्तविकता ये है कि सारा पैसा भारत और गुजरात सरकार का है।”

आनंद शर्मा ने कहा था कि गुजरात सरकार ने ही सारी अप्रूवल्स दी हैं। मोटेरा स्टेडियम को किराये पर लिया गया है, सारे देश से कलाकार आ रहे हैं। ये एक समिति के वश में नहीं है। अहमदाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन को विशेष ग्रांट दी गई है। हमें इस पर आपत्ति नहीं है, मगर सरकार को झूठ नहीं बोलना चाहिए।”

इस दौरान आनंद शर्मा ने कहा था, “अहमदाबाद में ट्रंप के स्वागत के लिए गरीब का अपमान किया गया। दीवार बनाकर उसकी गरीबी को ढका गया। ये बीजेपी सरकार की मानसिकता है। लेकिन जब देश बापू की 150वीं जयंती मना रहा है और बापू तो सादगी के प्रतीक थे और दरिद्र को नारायण मानते रहे हैं। ये बापू का सम्मान नहीं होगा।”

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की अगुवानी की सारी तैयारी सरकारी, लेकिन एक अनजान एनजीओ की पर्देदारी, कांग्रेस ने उठाए सवाल

बता दें कि ट्रम्प और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प का 24 और 25 फरवरी को अहमदाबाद, आगरा और नयी दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading